बस्ती। विधानसभा चुनाव की मतगणना में जिले की पांच विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। दो सीटों पर सपा आगे चल रही है। हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। सपा के त्रयंबकनाथ त्रिपाठी पीछे चल रहे हैं। बस्ती सदर से सपा प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव आगे चल रहे हैं। भाजपा के दयाराम चौधरी पीछे चल रहे हैं। कप्तानगंज से सपा के कवीन्द्र चौधरी भाजपा के चंद्रप्रकाश शुक्ल से तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। महदेवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवि सोनकर आगे चल रहे हैं और सुभासपा के दूधराम पीछे चल रहे हैं। रुधौली से भी भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर बढ़त बना ली है