देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। देवरिया सदर से भाजपा के शलभमणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं। सपा के अजय प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। पथरदेवा से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आगे चल रहे हैं। सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी पीछे चल रहे हैं। रामपुर कारखाना से भाजपा आगे, सपा दूसरे स्थान पर चल रही है। भाटपाररानी से भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सपा दूसरे स्थान पर है। सलेमपुर सुरक्षित सीट से भाजपा ने बढ़त बना ली है, सुभासपा दूसरे स्थान पर चल रही है। बरहज सीट से भी भाजपा पहले और सपा दूसरे स्थान पर चल रही है।