मऊ। सदर सीट पर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास भाजपा के अशोक सिंह से 7213 वोटों से पीछे चल रहे हैं। जिले में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। जिले की चार विधानसभाओं के लिए मतदाताओं ने सात मार्च को अपना मतदान किया था। मतगणना का रुझान शुरू होने के साथ ही यूपी में सरकार बनाने की गुणा गणित जारी है। इस बार जिले में 57.08 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। मुख्तार अंसारी के गढ़ कहे जाने वाले मऊ में इस बार भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। स्थिति यह है कि मुख्तार के बेटे अब्बास भी काफी पीछे चल रहे थे। अब्बास ने कुछ दिन पहले ही एक सभा में अधिकारियों को देख लेने की धमकी थी। ऐसे में जनता में एक संदेश गया कि जब मुख्तार जेल में है और उनका बेटा अब्बास सरकार में भी नहीं है तो इस तरह की धमकी दे रहा है तो जीतने के बाद क्या आतंक मचाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने वोट किया है। खैर, अभी यह रूझान है। शाम के तीन बजे के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगा। वैसे सातवें राउंड की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह को 21823 व सपा गठबंधन के सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी 14608 वोट मिले थे। भाजपा के प्रत्याशी 7213 वोट से आगे चल रहे थे।