जनता भाजपा के साथ, लोकतंत्र की जीत: रीता

Listen to this article

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी को इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने लोकतंत्र की जीत बताया है। कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों के साथ है। प्रदेश के साथ ही प्रयागराज में भाजपा की बढ़त पर सांसद ने संतोष जताया लेकिन जब उनसे पूछा गया कि इलाहाबाद दक्षिणी से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पिछड़ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि अभी अधिकतम काउंटिंग बाकी है।