प्रयागराज। इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की उम्मीदों को लगातार झटका लग रहा है। 12वें राउंड तक की गणना में सपा के रईशचंद्र शुक्ल से आठ हजार से अधिक वोटों से पीछे हो गए हैं।
इलाहाबाद दक्षिण सीट भाजपा के लिए आसान दिखाई दे रही थी, लेकिन मतगणना से उभरी तस्वीर कुछ और बयान कर रही है। कभी केशरी नाथ त्रिपाठी जैसे दिग्गज को पटखनी देने वाले नंद गोपाल गुप्ता नंदी आज अपने विरोधी व्यापारी नेता रईशचंद्र शुक्ल से पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं। वोटों का अंतर भी लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। कुछ राउंड में वह आगे भी निकले लेकिन उनकी सीट फिलहाल फंसी हुई है।