मंत्री सतीश द्विवेदी चुनाव हारे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय जीते

Listen to this article

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ईवीएम की मतगणना के बाद राउंडवार भाजपा की बढ़त काफी मजबूत होती जा रही है।
विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और सिद्धार्थनगर जिले की इटवा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी माता प्रसाद पाण्डेय ने सिद्धार्थनगर की इटवा सीट पर योगी आदित्यनाथ सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को हराया है। माता प्रसाद पाण्डेय ने 3336 मत से जीत दर्ज दर्ज की है। अपनी-अपनी सीट पर बढ़त पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी-अपनी सीट पर बढ़त परअपनी-अपनी सीट पर बढ़त पर है। इसके साथ ही लखीमपुर खीरी में तो भाजपा सभी आठ विधानसभा क्षेत्र में बढ़त पर है। अयोध्या की पांच में से चार सीट पर भाजपा आगे है। रामपुर में आजम खां तथा उसके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को को बड़ी बढ़त मिल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में बड़ी बढ़त मिल गई है। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को 16569, समाजवादी पार्टी की सुभावती शुक्ला को 4290, बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन को 1042 तथा कांग्रेस की चेतना पाण्डेय को 226 वोट मिले हैं। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाती दिख रही है। रुझानों में पाटी को बहुमत मिला है और लखनऊ में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है।
सीएम योगी और अखिलेश को निर्णायक बढ़त: मुख्यमंत्री तथा गोरखपुर शहर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ ने वहां पर अपनी सीट के साथ मंडल के सभी विधानसभा क्षेत्र में अपना असर दिखाया है। गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी सीएम योगी आदत्यिनाथ लगातार आगे चल रहे हैं। 20वें चक्र की गणना के बाद वह 59 हजार मतों से आगे थे। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से निर्णायक बढ़त बना ली है। अखिलेश यादव ने केन्द्रीय मंत्री भाजपा के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के खिलाफ 35403 वोट की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।
कौशांबी जिले की सिराथू हाट सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। नौ राउंड की गिनती के बाद सिराथू सीट पर केशव प्रसाद मौर्य 2514 वोटों से पीछे चल रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य को 28387 वोट मिले हैं जबकि सपा की पल्लवी पटेल को 30901 वोट मिले हैं। झांसी जिले की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। झांसी सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा सपा के निकट प्रतिद्वंद्वी सीताराम कुशवाहा से 25716 वोट से आगे हैं। बबीना सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह सपा के निकट प्रतिद्वंद्वी यशपाल यादव से 12082 वोट से आगे चल रहे हैं। गरौठा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह राजपूत सपा के निकट प्रतिद्वंद्वी दीप नारायण सिंह यादव से 10304 वोट से आगे, मऊरानीपुर सीट पर अपना दल प्रत्याशी रश्मि आर्य सपा के निकट प्रतिद्वंद्वी तिलक चंद्र अहिरवार से 16612 वोट से आगे हैं।