गोरखपुर बस्ती मंडल में बीजेपी की बल्ले-बल्ले

Listen to this article

गोरखपुर। विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में भारी जीत दर्ज की है। गोरखपुर सदर सीट से योगी आदित्यनाथ, बांसगांव से विमलेश पासवान, चौरीचौरा से सरवन निषाद, चिल्लूपार से राजेश त्रिपाठी, खजनी से श्रीराम चौहान, गोरखपुर ग्रामीण से विपिन सिंह, कैंम्पियरगंज से फतेह बहादुर सिंह, सहजनवा से प्रदीप शुक्ल, पिपराइच से महेन्द्र पाल सिंह, कुशीनगर से पीएन पाठक, पडऱौना से मनीष कुमार, हाटा से मोहन, महराजगंज से जयमंगल कन्नौजिया, नौतनवा से निषाद पार्टी के ऋषि, पनियरा से ज्ञानेन्द्र सिंह, फरेन्दा से कांग्रेस के वीरेन्द्र चौधरी, सिसवा से प्रेमसागर, देवरिया के पथरदेवा से सूर्य प्रताप शाही, देवरिया सदर से शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना से सुरेन्द्र चौरसिया, सलेमपुर से विजय लक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी से सभाकुंवर, बरहज से दीपक मिश्र शाका, बस्ती से दयाराम चौधरी, धनघटा से गणेश चौहान, शोहरतगढ़ से अपना दल/ भाजपा समर्थित विनय वर्मा, फाजिलनगर से सुरेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है। इसी तरह बस्ती के कप्तानगंज से सपा के कवीन्द्र चौधरी, हर्रैया से भाजपा उम्मीदवार अजय सिंह, रुधौली से सपा उम्मीदवार राजेन्द्र चौधरी, महादेवा से भाजपा के रवि सोनकर, संतकबीरनगर सदर से अंकुर राज तिवारी, सिद्धार्थनगर के इटवा से सपा के माता प्रसाद पाण्डेय ने जीत दर्ज की है। खबर लिखे जाने तक मतगणना जारी थी।