सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, कहा- मोदी के मार्गदर्शन में मिला बहुमत

Listen to this article

 

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर हुई हैं। प्रदेश में 40& सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुए थे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्?यालय पर समर्थकों ने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लगा दिए। चुनाव आयोग के मतगणना से जुड़े रुझान के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 40& सीटों में 2&7 सीट पर भाजपा आगे चल रही है तथा देवरिया, पीलीभीत, बरखेड़ा, ललितपुर और तिंदवारी सहित 14 सीटें भगवा दल की झोली में गई हैं वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने 115 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) 11 एवं निषाद पार्टी 07 सीट पर और सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 09 एवं सुभासपा 05 सीट पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस 02 और बसपा के उम्मीदवार 01 सीट पर आगे चल रहे हैं।वहीं, रुझानों में सीएम योगी गोरखपुर शहर सीट से तो अखिलेश यादव करहल सीट से जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी का साथ छोड़ सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट पर पीछे चल हैं। यूपी चुनाव में कौन आगे-कौन पीछे

यूपी चुनाव परिणाम: उत्तर प्रदेश पर पूरे देश और दुनिया की निगाहें- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश पर पूरे देश और दुनिया की निगाहें थीं। आज भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल- अपना दल (एस) और निषाद राज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में फिर से प्रचंड बहुमत प्राप्त की है। इस प्रचंड बहुमत के लिए उत्तर प्रदेश के जनता-जनार्दन का हृदय से अभनिंदन और हृदय से आभार।
सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद
सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और विक्ट्री साइन दिखाकर हाथ जोड़ा।
यूपी चुनाव परिणाम: जीत के बाद सीएम योगी ने कहा- मोदी के मार्गदर्शन में बहुमत
बीजेपी दफ्तर पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में पार्टी ने बहुमत हासिल की है
सपा गठबंधन में शामिल सुभासपा के पांच उम्मीदवार चल रहे आगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन में शामिल पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) विधानसभा चुनाव की मतगणना में शाम करीब पांच बजे तक की स्थिति के अनुसार पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार करीब पांच बजे तक सुभासपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर जिले की जहूराबाद तथा बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सीट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा सुभासपा के तीन अन्य उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विस चुनाव में प्रारंभिक रुझान और परिणाम
उत्तर प्रदेश विधानसभा में शाम पांच बजे तक सभी 40& सीटों के प्रारंभिक रुझान और 42 सीटों के परिणाम इस प्रकार हैं…
पार्टी ……………बढ़त………….परिणाम
भाजपा…………..210……………..&9
सपा……………….11&…………….05
कांग्रेस …………….01…………….01
अपना दल…………11……………..01
बसपा………………01…………….00
राष्ट्रीय लोकदल ….07…………….00
अन्य……………….1&……………..01
ब्रज की वीआईपी सीटें
करहल सीट: पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल से….करीब 66000 मतों से आगे (&0वां राउंड)
आगरा ग्रामीण: भाजपा प्रत्याशी व पूर्व रा’यपाल बेबीरानी मौर्य….करीब 7428& मतों से आगे (&&वां राउंड)
मथुरा शहर: भाजपा प्रत्याशी व मंत्री श्रीकांत शर्मा….करीब 86000 मतों से आगे (28वां राउंड)……ब्रज में सबसे बड़ी जीत की ओर
छाता सीट: चौ. लक्ष्मीनारायण (भाजपा), चौ. तेजपाल (रालोद) से करीब 48000 मतों से आगे (&0वां और आखिरी राउंड)…जीत की घोषणा बाकी
भोगांव सीट: रामनरेश अग्निहोत्री (भाजपा), आलोक शाक्य (सपा) से करीब 8000 मतों से आगे (24वां राउंड)
मैनपुरी सदर: ठा. जयवीर सिंह (भाजपा), राजकुमार यादव (सपा) से करीब 7264 मतों से आगे (&0वां और आखिरी राउंड)…जीत की घोषणा बाकी
घोसी सीट पर जीत दारा सिंह चौहान
बीजेपी का साथ छोड़ सपा का दामन थामने वाले घोसी विधानसभा सीट पर दारा सिंह चौहान को जीत मिली है। वहीं, थानाभवन विधानसभा सीट पर भाजपा के दिग्?गज नेता सुरेश राणा को हार मिली है।
यूपी चुनाव: डिप्टी सीएम केशव मौर्य पीछे
26वें राउंड में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 925 मतों से ही पीछे
केशव को 22वें राउंड तक 84961, पल्लवी को 85886 वोट मिले
इस सीट पर &1 चरणों में होनी है मतों की गिनती
कानपुर की 10 विधानसभा सीटों पर बीजेपी की जीत
कानपुर की 10 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. इसमें महाराजपुर से सतीश महाना, कल्याणपुर नीलिमा से कटियार, गोविंद नगर से सुरेंद्र मैथानी, किदवई नगर से महेश त्रिवेदी जीत,बिठूर से अभिजीत सिंह सांगा, बिल्हौर विधानसभा से भाजपा के राहुल ने जीत हासिल की है।
विधानसभा चुनाव नतीजों से सबक लेेंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी इन नतीजों से सीख लेगी और देश की जनता के लिए काम करती रहेगी।
यूपी चुनाव के नतीजों के बीच अपर्णा यादव का बयान
अपर्णा यादव ने कहा, जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई है। जिस तरह से योगी जी ने इसे आत्मसात किया मुझे लगता है कि इससे अ‘छी सरकार नहीं हो सकती। आज मैं सिर्फ एक ही नारा दूंगी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब के सब हैं भाजपाई।
मांट विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत
मथुरा की मांट विधानसभा सीट पर बीजेपी ने पहली बार जीत हासिल की है। राजेश चौधरी ने आठ बार के विधायक बसपा के श्यामसुंदर शर्मा को हराया है।
प्रयागराज भाजपा खेमे में उत्साह, जश्न मना रहे कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की जीत के साथ ही प्रयागराज शहर और जिले में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह है। जगह जगह कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए। मतगणना स्थल के बाहर जय श्रीराम के नारों के साथ नाचने-झूमने लगे। ढोल मजीरे की धुन पर अबीर गुलाल उडऩे लगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से जीते
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर से बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने सपा की सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
सादाबाद विधानसभा सीट के रुझान
हाथरस के सादाबाद मे 25 वें राउंड तक रालोद के गुडुडु भाजपा के रामवीर उपाध्याय से 7500 वोट से आगे चल रहे हैं। रालोद की जीत तय मानी जा रही है।
यूपी चुनाव: डिप्टी सीएम केशव मौर्य फिर हुए पीछे
22वें राउंड में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 210& मतों से ही पीछे
केशव को 22वें राउंड तक 72260, पल्लवी को 74&6& वोट मिले
इस सीट पर &1 चरणों में होनी है मतों की गिनती
नोएडा विधानसभा सीट के प्रत्याशी पंकज सिंह ने रचा इतिहास
नोएडा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने लगभग 1 लाख 80 हजार वोटों से जीत दर्ज की
उत्तर प्रदेश में विकास का बुलडोजर लगातार चलता रहें- पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश में विकास का बुलडोजर लगातार चलता रहें। ईमानदार सरकार फिर एक बार जनता की सेवा करती रहें। हम दिन रात प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता की सेवा करने में जुटे रहेंगे। इस मौके के लिए हम जनता को आभार प्रकट करते हैं।
यूपी चुनाव: जनता के फैसले को विनम्रता से किया स्वीकार: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, जनता के फ़ैसले को विनम्रता से स्वीकार किया है। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे
सपा कार्यकर्ता किया आत्मदाह का प्रयास
बीजेपी की जीत से आहत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया
रामपुर खास सीट पर जीतीं कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना
कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा उर्फ मोना चुनाव जीती हैं। आराधना कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं।
यूपी चुनाव सपा और भाजपा समर्थक
मतगणना स्थल के बाहर आपस में भिड़े सपा और भाजपा समर्थक। दोनों ओर से पथराव हुआ। एक जवान के सिर में लगी ईंट। पुलिस ने लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ा
मल्हनी सीट से पिछड़े धनंजय सिंह
जौनपुर की मल्हनी सीट पर धनंजय सिंह भी पिछड़े, सपा के लकी यादव आगे निकले
बरखेड़ा सीट पर बीजेपी को जीत
भाजपा ने पीलीभीत जिले की बरखेड़ा सीट जीत ली है। जिला नर्विाचन अधिकारी द्वारा घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार बरखेड़ा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार स्वामी प्रवक्तानंद ने पूर्व मंत्री और सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा को 81,8&8 मतों के भारी अंतर से हराया।
कन्नौज सदर से जीते बीजेपी के असीम अरुण
उत्तर प्रदेश की कन्नौज सदर सुरक्षित सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व आईपीएस असीम अरुण को जीत हासिल की है।
यूपी चुनाव परिणाम: ब्रज की वीआईपी सीटें
करहल सीट: पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल से….करीब 4&000 मतों से आगे (16वां राउंड)
आगरा ग्रामीण: भाजपा प्रत्याशी व पूर्व रा’यपाल बेबीरानी मौर्य….करीब &9000 मतों से आगे (20वां राउंड)
मथुरा शहर: भाजपा प्रत्याशी व मंत्री श्रीकांत शर्मा….करीब 60000 मतों से आगे (16वां राउंड)
छाता सीट: चौ. लक्ष्मीनारायण (भाजपा), चौ. तेजपाल (रालोद) से करीब &4000 मतों से आगे (18वां राउंड)
भोगांव सीट: रामनरेश अग्निहोत्री (भाजपा), आलोक शाक्य (सपा) से करीब 12500 मतों से आगे (15वां राउंड)
मैनपुरी सदर: ठा. जयवीर सिंह (भाजपा), राजकुमार यादव (सपा) से करीब 14000 मतों से आगे (16वां राउंड)
यूपी चुनाव: स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर से पीछे
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा से दूरी बनाने के बाद सपा का दामन थामा था।
यूपी चुनाव परिणाम: इटावा सदर विधानसभा 25वां राउंड
समाजवादी पार्टी- 81111
भाजपा- 77822
बीएसपी -&2798
कांग्रेस -1169

देवरिया सीट से जीते बीजेपी उम्मीदवार शलभ मणि त्रिपाठी
देवरिया सीट से बीजेपी उम्मीदवार शलभ मणि त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। उन्होंने सपा को &8 हजार से ’यादा वोटे से हराया है।
सिराथू सीट पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगे
सिराथू विधानसभा सीट पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 1010 वोट से आगे हो गए हैं। सपा की प्रत्याशी पल्लवी पटेल 45862 वोट मिले, जबकि बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य को 46872 वोट मिले।
ब्रज की वीआईपी सीटें
करहल सीट: पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल से….करीब &5400 मतों से आगे (12वां राउंड)
आगरा ग्रामीण: भाजपा प्रत्याशी व पूर्व रा’यपाल बेबीरानी मौर्य….करीब &2450 मतों से आगे (1&वां राउंड)
मथुरा शहर: भाजपा प्रत्याशी व मंत्री श्रीकांत शर्मा….करीब &9400 मतों से आगे (10वां राउंड)
छाता सीट: चौ. लक्ष्मीनारायण (भाजपा), चौ. तेजपाल (रालोद) से 25000 मतों से आगे (1&वां राउंड)
भोगांव सीट: रामनरेश अग्निहोत्री (भाजपा), आलोक शाक्य (सपा) से 8500 मतों से आगे (9वां राउंड)
यूपी चुनाव: लखनऊ में भाजपा छह और सपा तीन सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के अनुसार योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक लखनऊ कैंट सीट पर अपने निकटतम प्रतद्धिंदी सपा के सुरेन्द्र सिंह गांधी से 25 हजार &24 मतों की नर्णिायक बढ़त बनाये हुये थे जबकि आशुतोष टंडन गोपाल जी लखनऊ पूर्वी सीट पर सपा अनुराग सिंह भदोरिया से 12 हजार &68 सीटों से आगे है। सरोजनीनगर क्षेत्र में अफसर से नेता बने भाजपा के राजेश्वर सिंह सपा के कद्दावर प्रत्याशी अभिषेक मश्रिा से 2260 मतों से बढ़त बनाए हैं।
यूपी चुनाव परिणाम: हम &00 से ’यादा सीटें जीतेंगे
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, जनता ने विकास और शांति व्यवस्था के लिए वोट दिया है। उत्तर प्रदेश में &0 साल बाद पहली बार लगातार किसी एक पार्टी की सरकार दूसरी बार बनने जा रही है। हमें उम्मीद है कि जब तक गिनती खत्म होगी तब तक हम &00 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे।
पीलीभीत में भाजपा तीन सीटों पर आगे
उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक प्राप्त रुझानों के अनुसार पीलीभीत में भाजपा तीन और सपा एक सीट पर आगे चल रही है।
यूपी चुनाव: सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट किया, चारों राज्यों में यूपी, उत्तराखण्ड, मणिपुर, गोवा में फिर बनेगी भाजपा की सरकार, मोदी जी का जादू पूरे देश में बरकरार।
यूपी चुनाव परिणाम: देखें ताजा रुझान
बीजेपी- 262
सपा- 1&6
बीएसपी- 1
कांग्रेस- &
अन्य- 1

यूपी चुनाव के परिणाम के बीच गिरिराज सिंह का बयान
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, राष्ट्रीय अवतारित सोच का ये परिणाम है। कांग्रेस ने जातिवाद को महत्व दिया और क्करू ने राष्ट्रवाद-विकासवाद को। क्करू आज की तारीख़ में भारत के अवतारित पुरूष हैं जो भारत को विश्वगुरू बना रहे है। नामुमकिन को मुमकिन करना ये एक अवतारित पुरूष ही कर सकता है
बांसी
15वां चरण
भाजपा प्रत्याशी और स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह 1&577 मतों से आगे
सपा पीछे
इटवा –
17वां चरण
भाजपा प्रत्याशी व शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी 4560 मतों से पीछे
पथरदेवा-
10वां चरण
भाजपा प्रत्याशी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 1&1&1 मतों से आगे
सपा पीछे
रुद्रपुर
सातवां चरण
राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद 60&7 मतों से आगे
सपा पीछे
यूपी चुनाव: स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह आगे
स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को 17 राउंड के बाद भारी बढ़त। बलिया नगर से 18066 मतों से आगे हुए। पूर्व मंत्री नारद राय को पछाड़ा।
यूपी परिणाम: अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित-हेमा मालिनी
बीजेपी नेता हेमा मालिनी ने कहा, महंगाई आगे पीछे होती रहती है कोई भी सरकार आती है तो, मुद्दा ये है कि महिलाओं को सुरक्षा दे रहें हैं या नहीं, महिलाएं पिछली सरकार में काफी परेशान थी। अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित हैं
100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब, समाजवादी पार्टी का दावा
यूपी चुनाव के नतीजों के बीच सपा ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में 100 सीटों का अंतर 500 वोटों के करीब है। समाजवादी पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं से अपील है कि वो सतर्कता बनाए रखें