नई दिल्ली। रूस और यक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 17वां दिन है। 17 दिन के बाद भी रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी है। इसी बीच पेंटागन के प्रेस सचिव जान किर्बी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन एक राजनयिक स्थिति से सहमत होकर या कम से कम बमबारी और विनाश को रोककर इस युद्ध को अभी रोक सकते हैं। जो वह एक ऐसे राष्ट्र के खिलाफ कर रहे हैं, जिसने किसी को नहीं उकसाया और रूस को कोई खतरा पेश नहीं किया है। वहीं, मास्को ने कीव के दावों से इनकार किया कि रूसी सेना के कब्जा करने के बाद चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र खतरे में है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुगुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) की इमारत का उद्घाटन करेंगे और आरआरयू के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। साथ ही सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में चार अलग-अलग जगहों पर आतंकरोधी अभियान चलाकर एक पाकिस्तानी समेत चार आतंकियों को मार गिराया है, जबकि एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए आतंकवादियों में दो जैश-ए-मोहम्मद, जबकि दो लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित थे।
राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) पहुंचे। यहां पीएम राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) की इमारत का उद्घाटन करेंगे और आरआरयू के पहले दीक्षांत समारोह में संबोधन देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने गांधीनगर के दहेगाम में रोड शो किया।