संदिग्ध हाल में दारोगा को लगी गोली, बीएचयू रेफर

Listen to this article

 

वाराणसी। सारनाथ थाने में तैनात एक दारोगा को संदिग्ध हाल में गोली लगने के बाद आनन फानन उसे इलाज के लिए सिंह मेडिकल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद हालत चिंताजनक होने की वजह से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहीं दारोगा को गोली लगने की जानकारी होने के बाद महकमे में हडक़ंप मच गया और आनन फानन पुलिस अधिकारियों ने सारनाथ थाने से प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद में उप निरीक्षक अनिल सिंह ने खुद के सर्विस रिवाल्वर से सारनाथ स्थित शक्ति पीठ आश्रम के पास आवास पर खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही मौके पर पहुंचे सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह घायल उप निरीक्षक अनिल सिंह को लेकर सिंह मेडिकल पहुंचे, जहां स्थिति सामान्य नहीं होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू रिफर कर दिया। मौके पर डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह समय जिले के कई थानेदार भी पहुंच गए।