सपना ने हॉस्पिटल से वीडियो शेयर कर दी हेल्थ की जानकारी

Listen to this article

मुंबई। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने फैन्स को हेल्थ अपडेट दी है। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। सपना ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मरीज के कपड़ों में हैं। सपना अस्पताल में एक महिला के कंधे पर हाथ रखकर लडख़ड़ाती चल रही हैं। वह वहां मौजूद कुछ लोगों से बातचीत भी करती हैं। इसके साथ सपना ने फैन्स को बताया कि जिन लोगों ने भी उनके लिए दुआएं कीं उनका शुक्रिया और वह जल्द ही स्टेज पर लौटने वाली हैं। उनके इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने उन्हें बहादुर बताया और ठीक होने की उम्मीद जताई।
सपना की तबीयत पहले से ठीक नजर आ रही है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अब मैं बिल्कुल ठीक हूं, आप सब की दुआओं का बहुत धन्यवाद… जल्दी मिलते हैं स्टेज पर।‘ सपना के इस पोस्ट पर संभावना सेठ ने कमेंट किया, ‘जल्दी घर वापस आओ शेरनी।‘ राखी सावंत लिखती हैं, ‘सपना जल्दी ठीक हो जाओ।‘ एक फैन ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ मैडम।‘ एक अन्य ने पूछा, ‘क्या हुआ आपको?’ एक ने कहा, ‘अच्छा लगा मैम आपको देखकर।