हड़ताल से देवरिया में लगभग 200 करोड़ का लेन देन प्रभावित

Listen to this article

देवरिया ।ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर यूपी बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी अधिकारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। इससे देवरिया में करीब 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। डाक घर कर्मचारी संगठन और भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी अधिकारियों के संगठन भी हड़ताल में शामिल हैं। संगठन से जुड़े सभी बैंक कर्मचारी सुबह पंजाब नेशनल बैंक की स्टेशन रोड शाखा पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठे। बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। निजी करण के विरोध में जोरदार नारे लगाए। आउटसोर्सिंग प्रथा को समाप्त करने की मांग की। ग्राहक सेवा केंद्रों को भी बैंकों में समायोजित करने की मांग की। प्रधान डाकघर पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ और राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले डाक कर्मी हड़ताल पर रहे। धरना देकर डाक कर्मियों के हितों की रक्षा की मांग सरकार से की। ग्रामीण डाक कर्मियों के हड़ताल के चलते प्रधान डाकघर में जमा निकासी का कामकाज प्रभावित हुआ। नियमित कर्मचारी काम पर छोड़ कर काम से हट गए। भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाएं एक और शाखा दो के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में शामिल हुए। सभी अपनी अपनी शाखाओं पर धरने पर बैठे और नारेबाजी की।