सेना में भर्ती के लिए परिश्रम कर रहे युवा, प्रियंका ने राजनाथ को लिखा पत्र

Listen to this article

नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर सेना में युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु करने का आग्रह किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि युवा सेना में भर्ती होने के लिए लगातार परिश्रम कर रहे हैं लेकिन भर्ती केंद्रों पर भर्तियां नहीं होने के कारण तैयारी करने वाले युवा निराश हो रहे हैं इसलिए उनकी खुशी के लिए तत्काल भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जानी चाहिए। उन्होंने वायु सेना में 2020 में शुरु की गई भर्ती प्रक्रिया को भी पूरा करने का आग्रह किया और कहा ह्लसेना में भर्ती के लिए लाखों युवा हाड़तोड़ मेहनत कर देशसेवा के सपने के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन ये युवा वायुसैनिक भर्ती जनवरी 2020 की एनरोलमेंट लिस्ट और परिणाम वायुसैनिक भर्ती 2021 तथा सालों से थल सेना में भर्ती न आने से परेशान हैं।