नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 35वां दिन है। रूस लगातार यूक्रेन को निशाना बना रहा है। युद्ध के 35वें दिन रूस के यूक्रेन पर हमले जारी है। इसी बीच यूक्रेन में कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई है। जानकारी के अनुसार, कीव, ज़ाइटामिर, खार्किव, निप्रो और पोल्टावा ओब्लास्ट सहित देश भर के कई जगहों पर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी है। वहीं, भारत ने यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों में बिना रोकटोक मानवीय सहायता पहुंचाने पर जोर दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत मौजूदा स्थिति पर बहुत चिंतित है, जो लगातार बिगड़ती जा रही है। तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन में प्रभावित आबादी की मानवीय जरूरतों को पूरा करने की तत्काल आवश्यकता है। इसके अलावा, देश के कई शहरों में आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है।