महिला से छेड़छाड़ मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

Listen to this article

रायगढ (छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की केस दर्ज कराई है। यह धारा 354 में की गई है, जो कि गैर जमानती है। इसे लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिसके बाद महिला ने तीन दिन पहले सिटी कोतवाली में शिकायत की थी। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इन आरोपों को झूठा बताया है। दरअसल यह विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला कार्यकर्ता ने इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आवेदन ले लिए और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।