बलदेव प्लाजा स्थित कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Listen to this article

गोरखपुर। गोलघर बलदेव प्लाजा स्थित रेडिमेड कपड़े की दुकान में देर रात आग लग गई। सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड की दो गाडिय़ां पहुंची और आग पर काबू पाया। जिससे आग बलदेव प्लाजा के अन्य दुकानों तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा होने से बच गया। दुकान मालिक के अनुसार एक लाख से उपर के कपड़े जल गए हैं। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। शहर के रहने वाले अमित कुमार सिंंह गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में दुकान नंबर 168 व 169 में रेडीमेड कपड़े की शाप चलाते हैं। मंगलवार की रात 10 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात करीब 12 बजे दुकान से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते धुंआ बलदेव प्लाजा से बाहर निकलने लगा। सूचना पर तत्काल फायर बिग्रेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने एक घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अनुसार सूचना पर तत्काल दुकान मालिक भी आ गए और शटर खोल दिया जिससे आग बुझाने में आसानी हुई नहीं तो नुकसान भी ज्यादा होता और आग प्लाजा के अन्य दुकानों को भी अपने चपेट में ले लेता। वहीं रात का समय होने से वहां ज्यादा लोग नहीं थे जिससे भी तत्काल आग को बुझाया जा सका। सीएफओ डीके सिंह खुद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। समय रहते तत्काल आग पर काबू पा लिया गया।