मुलायम-फारूक समेत अन्य दलों के नेताओं से मिले पीएम मोदी

Listen to this article

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन युद्ध को आज 43वां दिन है। युद्ध के डेढ़ महीने के बाद भी दोनों देशों के बीच सुलह नहीं हो पाई है। इसी बीच अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति की बेटियों के खिलाफ एक्शन लिया है। व्हाइट हाउस ने रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियों पर पहली बार व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से निलंबित करने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में गुरुवार को मतदान हो सकता है। साथ ही संसद का बजट सत्र अपने पूर्व निर्धारित समय से एक दिन पहले गुरुवार को संपन्न हो गया है। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।