नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने भी देशवासियों से अपने मन की बात करने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी जानकारी दी है।
पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मन की बात के आगामी एपिसोड के लिए लोगों को उन विषयों और मुद्दों पर विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया है जो उनके लिए जरूरी हैं। विचारों को साझा किया जा सकता है, या संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 1800-11-7800 नंबर डायल करें।
बता दें कि पीएम मोदी के मन की बात के 87 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। मन की बात के जरिए पीएम हर महीने रेडियो कार्यक्रम के जरिए अपना संबोधन देते हैं। हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे इसका प्रसारण किया जाता है। इस महीने के आखिरी रविवार यानी 24 अप्रैल को 88वीं बार इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी के अलावा दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी मन की बात का सीधा प्रसारण किया जाता है।