प्रियंका चोपड़ा का सूट में दिखा देसी अंदाज

Listen to this article

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद भले ही ज्यादा समय लॉस एंजेलस में अपने पति निक जोनस के साथ बिताती हों और कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट कर रही हैं लेकिन दूर विदेश में बैठी प्रियंका ये बात बहुत अच्छे से जानती हैं कि अपने फैन्स का दिल कैसे जीता जाए। विदेश में बैठी प्रियंका चोपड़ा सभी भारतीय त्यौहारों को तो सेलिब्रेट करती हैं लेकिन इसी के साथ कई बार अभिनेत्री का देसी अंदाज भी फैन्स को खूब देखने को मिलता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इन्स्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इन्स्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं और खुलकर मुस्कुराते हुए तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। इन तस्वीरों में लेमन येलो सूट के साथ व्हाइट सलवार और लेमन रंग के दुप्पटे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनके सूट पर सिल्वर वर्क हुआ है, जिससे मैचिंग करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में चूडिय़ां पहनी है और राउंड इयरिंग्स पहनी है। आंखों पर गॉगल्स लगाए प्रियंका चोपड़ा सूरज की गर्मी का आनंद लेते हुए अभिनेत्री अलग-अलग पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, जब सूरज सही दिशा में निकलता है।