महाराष्ट्र की सरकार गिराना चाहती है भाजपा: संजय राउत

Listen to this article

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने आज भाजपा पर उनकी सरकार को गिराने का आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि शिवसेना नेताओं पर हो रही छापेमारी एक सोची समझी रणनीति के तहत है। उन्होंने कहा कि यह सब मुंबई को केंद्र सरकार द्वारा शासित राज्य बनाने के लिए हो रहा है और इसमें मुंबई का एक बड़ा बिल्डर और वाराणसी का एक व्यक्ति भी शामिल है। इसके साथ पूरी साजिश का नेतृत्व किरीट सोमैया कर रहे हैं।