बागीचे में मिला अज्ञात का शव, शिनाख्त नहीं

Listen to this article

देवरिया। जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मुजरी खुर्द गांव के पुरब एवं भटनी-भरथुआ मार्ग के उत्तर करीब सौ मीटर की दूरी पर एक बगीचे में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों ने देखा उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांवों के ग्राम प्रधानों एवं ईट भ_ा मालिकों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। अज्ञात वृद्ध की उम्र लगभग करीब 60 वर्ष है। वह सफेद पायजामा कुर्ता पहने हुआ था। उसकी पॉकेट में साढ़े तीन सौ रुपए थे एवं पास में रखे झोले में अंगूर व तेल था। उसके बगल में साइकिल खड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि दोपहर में वह अपनी शाल बिछाकर आराम करने के लिए सोया और सोया ही रह गया। वृद्ध के पास में गैस की कुछ गोली भी मिली। इस मामले में थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस शव को पहचान कराने की कोशिश की लेकिन मौके पर लोगों से शिनाख्त नहीं हो सका। शव को शिनाख्त के लिए तीन दिन तक मोर्चरी में रखा जाएगा। चौथे दिन पुलिस उसका अंतिम संस्कार करा देगी। शव पर कहीं चोट के निशान नहीं थे।