2025 तक नीतीश कुमार ही होंगे सीएम

Listen to this article

 

पटना। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक बार फिर से कहा है कि 2025 तक नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। उनके नेतृत्व में पिछले डेढ़ साल से एनडीए सरकार अच्छे से चल रही है। संजय जायसवाल ने आगे कहा कि 2025 के बाद क्या होगा इस पर उसी वर्ष विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा को लेकर उन्होंने कहा कि पहले वह (उपेन्द्र कुशवाहा) घोषणा करें कि 2025 बाद भी वे एनडीए और जेडीयू में रहेंगे और नीतीश कुमार ही उनके नेता होंगे। बता दें कि संजय जायसवाल ने कहा था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, आगे क्या होगा किसी को पता नहीं। उन्होंने कहा था चुनाव के पूर्व एक समझौता हुआ था, उस समझौते का हम अक्षरश: पालन कर रहे हैं। आगे क्या होगा कोई नहीं जानता।