जिले में मतांतरण करा रहे पंजाब व जम्मू के दो युवक गिरफ्तार

Listen to this article

 

गोरखपुर। मतांतरण के आरोप में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों व्यक्ति जिले में घूम-घूमकर लोगों को मतांतरण करने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है और जेल भेजने की तैयारी कर रही है। दोनों आरोपितों में से एक केशव सिंह जनवाल पुत्र गोवर्धन सिंह जनवाल जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले के जानीपुर थाने के जानेपुर कस्बे का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपित ओमकार पुत्र मदनलाल पंजाब के पठानकोट के नंगलभूर अनेड़ के रहने वाला है।
्रकई लोगों का मतांतरण करवा चुके हैं दोनों
दोनों पिछले दो दिनों से पिपराइच के चिलबेलवा के डिप्टी टोले में रहकर लोगों को मतांतरण के लिए प्रलोभित कर रहे थे। केशव पिछले 18 फरवरी से जिले में था, जबकि ओमकार पिछले 7 अप्रैल से जिले में था। पुलिस इसकी जानकारी लेने में जुटी है कि दोनों ने जिले में कितने व्यक्तियों का मतांतरण कराया है। पिपराइच पुलिस को रविवार को जानकारी मिली कि चिलबिलवा के डिप्टी टोले में दो व्यक्ति मतांतरण के लिए लोगों को रुपये आदि देकर प्रलोभित कर रहे हैं। वह लोगों पर मतांतरण के लिए दबाव भी डाल रहे हैं।
हिन्?दू संगठनों ने पुल?िस को दी सूचना
पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों की पहचान केशव सिंह जनवाल व ओमकार के रूप में हुई। पहले तो दोनों ने बताया कि दोनों इसाई समुदाय से हैं और दोनों अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने निकले थे। पुलिस ने इसकी छानबीन की तो पता चला कि दोनों सिर्फ अपने धर्म का प्रचार-प्रसार ही नहीं कर रहे थे, बल्कि दोनों मतांतरण के लिए लोगों पर दबाव भी डालते थे। उनकी खबर कुछ हिंदू संगठनों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।