भगवान श्रीराम के चरित्र पर बनेगी फिल्म रामलला

Listen to this article

अयोध्या। आधुनिकता की चकाचौंध के बीच सामाजिक मूल्यों व भारतीय सभ्यता को संरक्षित करने के लिये एक मुम्बई के निर्देशक एल के कांतेश ने भगवान श्रीराम के पावन चरित्र पर आधारित फिल्म राम का गुणगान फि़ल्म बनाने का निर्णय लिया है। श्रीरामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इस फिल्म निर्माण का स्वागत कर इसे देश हित में बताया है। इस अवसर पर निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास भी मौजूद रहे।
उक्त बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राम का गुणगान शीर्षक से बन रही इस फि़ल्म के माध्यम से लोगों को भगवान राम के जीवन संघर्ष व उनके आदर्शों को अपनाते हुए सामाजिक मूल्यों व भारतीय सभ्यता के प्रति जागरूक किया जा सके। फि़ल्म के निर्देशक एल के कंदेश ने बताया कि आज हम अपनी भारतीय सभ्यता व सामाजिक मूल्यों को भूलकर आधुनिकता की चकाचौंध में खो गए है, जिसे संरक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भगवान राम का जीवन चरित्र हमें अपने सामाजिक मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत व भारतीय सभ्यता सीख देने के लिये सबसे बड़ा उदाहरण है। इसलिये इस फि़ल्म का शीर्षक राम का गुणगान नाम से रखा गया है। उन्होंने बताया कि भगवान राम का चरित्र व उनके आदर्श हम सभी के जीवन को एक नई दिशा सीख देने वाला है। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली फीचर फिल्म है।