बरेली। टुडंला में तहसील प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से आगरा मार्ग पर संचालित एक होटल में छापा मारकर 12 लडक़े-लड़कियों को पकड़ा है। उन्?हें पुलिस के हवाले कर होटल को सीज कर दिया गया है। एसडीएम टूंडला पीएन सिंह को जानकारी मिली थी कि नगर के आगरा मार्ग पर संचालित हैप्पी होटल में कुछ गलत काम हो रहा है। इस जानकारी के बाद एसडीएम ने अपने साथ तहसीलदार टूंडला संतराज सिंह को लिया। उन्होंने सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव को इसकी जानकारी दी। सीओ टूंडला ने थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय को मौके पर बुला लिया। इसके बाद तहसील प्रशासन के साथ ही पुलिस होटल पर पहुंची और छापेमार कार्यवाही की। इस दौरान प्रशासन को होटल के लगभग हर कमरे में एक लडक़ा और लडक़ी मिले। जैसे ही पुलिस को देखा तो होटल संचालकों में हडक़म्प मच गया और कुछ लडक़े इधर उधर भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया। पुलिस प्रशासन ने होटल से 12 लडक़े लड़कियों को पकड़ा। जिनको पकडक़र पुलिस थाने ले आयी। लडक़ों का चालन करने के साथ ही लड़कियों को परिजनों को बुलाकर सुपुर्दगी की कार्रवाई हुई। एसडीएम के आदेश पर होटल को सीज कर दिया है।