तरकुलवा (देवरिया)।थाना क्षेत्र में दो दिनों पूर्व जनेऊ की हल्दी का भोजन करने गए व्यक्ति का शव गुरुवार को गांव के समीप छोटी गंडक नदी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त किया है। क्षेत्र के गढऱामपुर गांव के रहने वाले राज कुमार सिंह(30)पुत्र विनोद सिंह विदेश में आर्गन वेल्डर था। वह लॉकडाउन के पहले विदेश से गांव आया हुआ था। इसके बाद वह राजस्थान की एक प्राइवेट कंपनी में आर्गन वेल्डर का कार्य करने लगा। एक सप्ताह पूर्व ही वह घर पहुंचा था। 12 अप्रैल को गांव के एक व्यक्ति के घर जनेऊ के हल्दी का भोज था। जिसमें शामिल होने के लिए रात में राजकुमार सिंह गया था। जहां भोजन करने के बाद वह घर जाने के लिए निकला, लेकिन वह घर नहीं पहुंच सका। परिजन रात में मोबाइल पर फोन करने लगे, लेकिन उसका मोबाइल नहीं उठ रहा था।