बेटे की शादी में नीतू कपूर को खल रही है पति ऋषि कपूर की कमी

Listen to this article

नई दिल्ली। साल 2017 से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। सिर्फ रणबीर कपूर से ही नहीं बल्कि आलिया की बॉन्डिंग होने वाली सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर से भी काफी अच्छी है। फैन्स और परिवार को लम्बा इंतजार करवाने के बाद दोनों फाइनली शादी कर रहे हैं और 13 अप्रैल को मुंबई में रणबीर के घर वास्तु में दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए, जहां दोनों के मेहंदी की रस्म हुई लेकिन इन सब खुशियों के बीच नीतू कपूर अपनी दिवंगत पति ऋ षि कपूर को याद करती हुई नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा मेहंदी के खास मौके पर परिवार के सभी सदस्यों ने भी मेहंदी लगवाई। नीतू कपूर ने भी इस खुशी के मौके पर हाथों में मेहंदी रचाई। अपनी मेहंदी की खूबसूरत सी तस्वीर नीतू सिंह अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। नीतू कपूर के हाथो में मेहंदी का रंग खूब चढ़ा है, लेकिन उससे ज्यादा खास है नीतू कपूर की मेहंदी में छुपा ऋ षि कपूर का नाम। नीतू कपूर ने अपनी फर्स्ट फिंगर पर ऋषि कपूर का नाम लिखवाते हुए उन्हें याद किया।