नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में अब तक 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। खबर है कि इस संबंध में दो किशोरों को भी गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के दौरान आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हो गए थे। विशेष पुलिस आयुक्त, क्राइम ब्रांच रविंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और जिला पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।