लखनऊ। ओरी राजभर ने विधानसभा चुनाव 2022 की समीक्षा की और आगामी 8 महीने में सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। भाजपा संविधान को नहीं मानती है। किस कोर्ट या किस सक्षम अधिकारी के आदेश से बुलडोजर चलाया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए सरकार बुलडोजर चलवा रही है। भगवा मस्जिद में भी पहुंच गया गया है। यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने लखनऊ के रवीन्द्रालय में सोमवार को सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) की कार्यकारिणी की बैठक में कही। बैठक में पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही संगठन को चार भागों में गठित करने का फैसला किया गया। प्रेमचंद कश्यप को यूपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर ओपी राजभर ने कहा कि बहुत जल्द शिवपाल यादव के साथ एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशीष मिश्रा मोनू मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसले का हम स्वागत करते हैं। अब आशीष के पिता को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। दो दिन बाद शिवपाल यादव हमारे साथ एक बड़े कार्यक्रम में दिखेंगे। राजभर ने कहा अगर पांच लाख वोट अधिक मिला होता, तो आज हमारी प्रदेश में सरकार बनी होती।
बैठक में ओपी राजभर ने विधानसभा चुनाव 2022 की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी 8 महीने में सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राजभर ने कहा कि प्रदेशवासियों को बढ़ती महंगाई से निजात दिलाना, गरीबों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना, घरेलू बिजली बिल को माफ कराना, कानून व्यवस्था को सही कराना, यूपी को भय मुक्त कराकर सबके साथ न्याय कराना, यूपी को चार भागों (पूर्वांचल, पश्चिमांचल, बुन्देलखण्ड और मध्यांचल) में बांटना, किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाना, पिछड़े, वंचित छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृति दिलाना और सभी को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराना है। राजभर ने कहा कि अक्सर किसानों की फसलों को आग से नुकसान पहुंच रहा है आग के कारण देवरिया में 10 बीघा, अमेठी में 300 बीघा, चंदौली में 10 बीघा, जौनपुर के जफराबाद में कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है।