लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पाण्डेय होंगे नए सेना प्रमुख

Listen to this article

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले आर्मी चीफ होंगे। भारतीय सेना प्रमुख के रूप में नियुक्ति पर मुहर लग गई है। वे इस पद पह पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर हैं। मनोज मुकुंद नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। जनरल नरवणे इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।