सूर्यदेव नरम, कल से बूंदाबांदी की संभावना

Listen to this article

गोरखपुर। जिले में सूर्यदेव के नरम तेवर से दिन लोगों के लिए कुछ राहत भरा हुआ है। हालांकि दोपहर बाद मौसम फिर से लोगों को बेचैन कर रहा है। मंगलवार को दिन का तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बुधवार यानी आज सुबह से ही उमस बरकरार रही। ऐसे में दिन चढऩे के साथ गर्मी बढऩे लगी। इस समय गर्मी सुबह से ही लोगों को सता रही है। दोपहर होते होते यह पूरी तरह असहनीय हो जा रही है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद पछुआ हवा चलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आर्द्रता 70 से 42 प्रतिशत रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आगामी 21 व 22 अप्रैल को गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते अभी तापमान में और वृद्धि देखने को मिलेगी।