श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लगा लाउडस्पीकर बंद

Listen to this article

मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश का असर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर देखने को मिला है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर बुधवार की सुबह से बंद कर दिया गया। इस लाउडस्पीकर से रोज सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक मंगलाचरण आरती और विष्णु सहस्त्रनाम पाठ चलता था। अब यह सुनाई नहीं देगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था कि धर्म स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज उतनी ही रखी जाए कि धर्म स्थल से बाहर न जाए। इस आदेश के बाद बुधवार को श्री कृष्ण जन्मस्थान की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर संस्थान ने बंद कर दिया। भगवत भवन से इस लाउडस्पीकर के जरिए सुबह 5.30 बजे से 6.30 बजे तक मंगलाचरण और विष्णु सहस्त्रनाम पाठ चलता था। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश का सम्मान करते हुए उन्होंने और संस्थान के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी ने मंगलवार रात को विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया कि कृष्ण जन्म स्थान की चोटी पर लगा हुआ लाउडस्पीकर बंद कर दिया जाए।