बरहज का जख्मी हिरण का बच्चा आएगा गोरखपुर चिडिय़ाघर

Listen to this article

देवरिया। एक ग्राम प्रधान के खेत में जख्मी एक हिरण का बच्चा मिला। जानकारी पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने हिरण के बच्चे को संरक्षण में लिया। उन्होंने हिरण का प्राथमिक उपचार कराने के बाद इसकी जानकारी जिला वन अधिकारी देवरिया और चिडिय़ा घर गोरखपुर को दी। शुक्रवार को ग्राम प्रधान के घर पहुंचे वन विभाग कर्मचारियों की टीम को हिरण सुपुर्द किया गया। कर्मचारियों से संरक्षण में लिया गया हिरण चिडिय़ाघर गोरखपुर भेजा जाएगा। बरहज के कोटवां गांव के ग्राम प्रधान पद्माकर मिश्र का खेत सरयू नदी किनारे है। जहां दो दिन पूर्व एक हिरण का बच्चा कहीं से भटकता हुआ आ गया था। उसके पिछले पैर में चोटें लगी थी। इसकी जानकारी किसी ने ग्राम प्रधान को दी। अपने खेत में पहुंचे ग्राम प्रधान जख्मी हिरण को घर लाए। घर पर उसका प्राथमिक उपचार किया। बाद में ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना जिला वन विभाग के अधिकारियों और चिडिय़ाघर गोरखपुर के अधिकारियों को दी। चिडिय़ा घर गोरखपुर ने मामले से डीएफओ गोरखपुर विकास यादव को अवगत कराया।