ग्वालियर (मध्यप्रदेश)। एक पति के द्वारा पत्नी के साथ हैवानियत और अप्राकृतिक संबंध का मामला सामने आया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है जब वह उसका विरोध करती है तो उसे बेरहमी से पीटता है। इतना ही नहीं, कई बार विरोध करने पर पति करंट लगाकर उसको टॉर्चर करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल मुरैना जिले की रहने वाली 26 वर्षीया महिला का निकाह साल 2021 में ग्वालियर के बड़ागांव के रहने वाला इकबाल के साथ हुआ था। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसके निकाह के बाद वह ससुराल पहुंची तभी से वह अपनी पति की हैवानियत को झेल रही है। महिला ने बताया कि उसका पति शादी के बाद से ही अप्राकृतिक संबंध करने का दबाव बनाता था। उसके साथ गलत तरीके से बनाए जा रहे शारीरिक संबंधों का जब महिला विरोध करती थी तो उसका पति उसे जानवरों की तरह पीटता है।पति की इस हैवानियत को पिछले एक साल से झेल रही है।
पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने अननेचुरल सेक्स (अप्राकृतिक संबंध) का विरोध किया तो पति ने बहुत गलत बर्ताव किया। एक बार जब यह घटना महिला ने अपनी मां को बताई तो पति उसके साथ हैवानियत की हद को पार कर गया। महिला ने बताया कि उसका पति अननेचुरल सेक्स करने का आदी आती है और वही उसको पसंद है। पीडि़त महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स और मारपीट का मामला दर्ज कर दिया है।