एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दुल्हन को मारी गोली, मौत

Listen to this article

मथुरा। यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब दुल्हन, दूल्हे को वरमाला पहनाकर कमरे में आकर बैठी थी। घात लगाकर बैठा सिरफिरा युवक वहां आ धमका। उसने तमंचे से सीधे दुल्हन की आंख में गोली मार दी।मामला नौहझील क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव का है। खूबीराम प्रजापति की बेटी काजल की गुरुवार को शादी थी। बारात नोएडा से आई थी। रात करीब एक बजे वरमाला की रस्म हुई। काजल ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। स्टेज पर खूब हंसी-ठिठोली हुई। इसके बाद दुल्हन को उसकी बहन और सहेलियां वापस कमरे में ले गईं। काजल की बारात नोएडा से आई थी। दूल्हे को वरमाला डालने के बाद दुल्हन कमरे में गई, तभी सिरफिरे प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।काजल की बारात नोएडा से आई थी। दूल्हे को वरमाला डालने के बाद दुल्हन कमरे में गई, तभी सिरफिरे प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।