बस्ती। कलवारी पुलिस ने बालू घाट आवंटी के साथ फर्जी कागजात के आधार पर पार्टनर बन कर 30 लाख रुपया हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में संजय मिरा निवासी विकास नगर लखनऊ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अजय कुमार सिंह व सुनील कुमार पुत्रगण निवासी कजियापुर पोस्ट सूरतगंज जिला बाराबंकी, आलोक श्रीवास्तव, अमित सिंह, आसिफ मेंहदी व धन प्रकाश शुक्ल निवासी बस्ती ने फर्जी कागजात के आधार पर उनके बालूघाट में पार्टनरशिप किया। बाद में उनका 30 लाख रुपया हड़प लिया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कागजों में हेरफेर व गबन का केस दर्ज किया है।