मौसम: आज हो सकती है हल्की बारिश

Listen to this article

गोरखपुर। गोरखपुर के अलावा आसपास के जिलों में मौसम ने यू टर्न लिया है। कई दिनों की तपिस और दो दिन तक कुछ राहत मिलने के बाद शुक्रवार को गोरखपुर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन लोगों के लिए राहत भरा हो सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरवा हवा चलेगी तथा दोपहर बाद पछुआ हवा बह सकती है। हवा की गति 6 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। वातावरण में 48 से 78 प्रतिशत नमी रही।
34 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है अधिकतम तापमान
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने यह पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि पिछले दो दिनों से जिले में कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। गुरु़वार को जिले के उत्तरी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है। इससे गुरुवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम नमी 76 प्रतिशत व न्यूनतम नमी 22 प्रतिशत रही। पछुआ हवा अधिकतम 17 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।