लखनऊ। दुर्घटना में घायल सिपाही की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। विभूतिखंड थाने में तैनात सिपाही सुरेन्द्र यादव सोमवार को दुर्घटना का शिकार हुए थे। बीते सोमवार की शाम बाइक अनियंत्रित हो जाने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका सहारा अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह उनकी मौत हो गई।