ह्वाइट हाउस को मिली नई प्रेस सचिव, 13 मई को संभालेंगी कमान

Listen to this article

वॉशिंगटन। कैराइन जीन-पियरे व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव होंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसकी घोषणा की। वे 13 मई को कमान संभालेंगी। जेन साकी के बाद कैराइन जीन-पियरे प्रेस सचिव की भूमिका निभाएंगी। फिलहाल वह साकी की सहायक के रूप में भी काम करेंगी। व्हाइट हाउस में शीर्ष प्रवक्ता के रूप में सेवा देने वाली पहली अश्वेत महिला महिला बन गईं हैं।
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा-यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि कैराइन जीन-पियरे व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी। उन्होंने बताया कि कैराइन के पास न केवल इस कठिन काम के लिए अनुभव और प्रतिभा है, बल्कि वह अमेरिकी लोगों और बाइडेन-हैरिस प्रशासन के बीच कम्युनिकेशन मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा- जिल और मैं लंबे समय से कैराइन को जानते हैं और उनका सम्मान करते हैं। वह मेरे और इस प्रशासन के लिए एक मजबूत आवाज होंगी।
कैराइन जीन-पियरे के करियर पर एक नजर
44 साल की जीन-पियरे अभी व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव के रूप में काम कर रही हैं। वे उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की चीफ ऑफ स्टाफ भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2008 में राष्ट्रपति बराक ओबामा के इलेक्शन कैंपेन और 2012 में बाइडेन के इलेक्शन कैंपेन में अहम भूमिका निभाई थी।