नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा असानी चक्रवात के अगले 24 घंटे में ओडिशा समुद्र तट पहुंचने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर ओडिशा व आंध्र प्रदेश के साथ झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों में रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि चक्रवात आसनी वर्तमान में दक्षिण पूर्व अंडमान में है जो उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 10 मई तक उसी दिशा में आगे बढऩे की उम्मीद है। बाद में, यह विशेष रूप से ओडिशा के समानांतर आगे बढ़ेगा। 11 मई शाम तक पुरी के दक्षिण में पहुंचेगा।