सीएम भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज राज्य के पुलिस अफसरों के साथ बड़ी बैठक की। इसमें राज्य में नशे के खिलाफ एक्शन प्लान बनाया गया। नशे को खत्म करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को बिना किसी दबाव के हर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चंडीगढ़ में इंश्योरेंस पॉलिसी के बोनस के नाम पर महिला से साढ़े छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमारे युवा पीडि़त हैं, दोषी नहीं। पहले विक्रेताओं को पकडक़र नशे की चेन तोड़ी जाएगी, फिर हम युवाओं का पुनर्वास करेंगे। सीएम ने कहा कि सरकार का सपना नशा मुक्त पंजाब बनाना हैनशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, पहले विक्रेताओं को पकडक़र नशे की चेन तोड़ेगी पुलिस। पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में नशे के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार किया है। सीएम भगवंत मान आज नशे के खिलाफ मुहिम छेडऩे के लिए पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए।