देवरिया। जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवतहा गांव में बुधवार की सुबह गला काटकर दो सौतेले भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की वजह संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक देवतहा गांव निवासी श्रीनिवास की दूसरी पत्नी मंशा देवी के बड़े पुत्र 18 वर्षीय अजय और 15 वर्षीय अभिषेक घर में सो रहे थे। तभी श्रीनिवास की पहली पत्नी मंशा देवी और उसके पुत्र राजू ने दोनों पर चाकू से हमला बोल दिया। मां- बेटे ने मिलकर दोनों भाइयों की गला काट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष विपिन मलिक ने हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।