बस्ती। मखौड़ा धाम में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का समापन बुधवार को यज्ञशाला में हवन पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर समूचा मख क्षेत्र वैदिक मंत्रोचारण एवं शंख ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। यज्ञ समापन के अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने हवन एवं भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाध्यक्ष बड़ा स्थान श्रीअयोध्या धाम के पीठाधीश्वर बिंदु गद्दाचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज ने कहा इस यज्ञ में भारी संख्या में संत समागम हुआ। संत समागम से पूरा मखौड़ा धाम धन्य हुआ। क्योंकि संत चरण में समस्त तीर्थों का वास होता है। तीर्थ में जो भी व्यक्ति सहज भाव से आता है भगवान उसकी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं और व्यक्ति निर्विकार भाव से समस्त सांसारिक सुखों को भोगता हुआ परम गति को प्राप्त होता है। यज्ञ हवन में यजमान भाजपा नेता अनिल पांडे, अजीत सिंह, जोखू यादव, रामकरन चौरसिया, सुनील पांडे, विनोद सिंह आदि लोग शामिल हुए। यज्ञ आयोजक सूर्य नारायण दास वैदिक ने कहा की यज्ञ में क्षेत्रीय लोगों के साथ ही जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमे का विशेष सहयोग रहा। यज्ञ में बढ़-चढक़र लोगों ने भागीदारी की। यज्ञ में जिस भाव को लेकर लोग आए हैं भगवान उसे पूरा करेंगे