कैम्पियरगंज। इलाके के एक ईंट भट्ठे की जर्जर दीवार अचानक गिरने से दो मजदूर उसमें दबकर घायल हो गए। दोनों मजदूरों को स्थानीय अस्पताल पर ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनाग स्थित सॉलिड मार्का ईंट भट्ठे पर ईंट निकासी और भराई का काम चल रहा है। मजदूर काम कर रहे थे। उसी दौरान भट्ठे की जर्जर एक दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार के नीचे मोहनाग निवासी मजदूर रवि साहनी एवं शेषमन साहनी दब गए। शोर सुनकर पहुंचे अन्य मजदूर दोनों को मलबे से बाहर निकाले। गम्भीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को स्थानीय अस्पताल ले गए।चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रवि सहानी की मौत हो गई।