असम। असम इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से प्रभावित लोगों की संख्या पिछले दिन से दोगुनी होकर चार लाख से अधिक हो गई है जबकि आपदा के कारण तीन और लोगों की मौत हो गई है। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से असम के बराक घाटी और दीमा हसाओ जिले और पड़ोसी राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर से रेल और सडक़ संपर्क टूट गया है। अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भूस्खलन ने कहर बरपाया और कई इलाकों में सडक़ संपर्क टूट गया।