लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बुधवार को अचानक किसान बाजार गोमती नगर स्थित राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति के बारे में अधिकारियों से पूछा। साथ ही प्रशिक्षण और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। स्वतंत्रदेव सिंह ने दफ्तर में कर्मचारियों से भी बातचीत की। योजनाओं से संबंधित फाइलों को देखा। उन्होंने कहा कि हमें हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे।