धूप ने बढ़ाई तपिश

Listen to this article

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह आसमान में बादल छाने के साथ ठंडी हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया लेकनि 9 बजते ही तेज धूप ने तपिश बढ़ा दी। हालांंक िइस बीच बदालों की आवाजाही बनी रही जसिसे तापमान में भी एक दो डिग्री की गिरावट दर्ज की है। प्रयागराज में बुधवार को 45 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था लेकिन आज बादलों के साथ ठंडी हवा के चलते कल के मुकाबले तपिश थोड़ी कम हुई है। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो 21 मई के बाद बरसात के आसार बन रहे है। 23 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश तपती धरती पर ठंडक की सौगात लेकर आ सकती है। आज गुरुवार की सुबह अभी मौसम सामान्य दिख रह है। छिटपुट बादल आसमान में बिखरे हैं।
बता दें कि संगमनगरी प्रयागराज में बुधवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। आर्द्रता 60 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो अब 21 मई या इसके बाद कभी भी बारिश पड़ सकती है जो गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है।