मुंबई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में भीषण हादसा हुआ है। दो ट्रकों की भिडंत में 9 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा चंद्रपुर-मल रोड़ पर हुआ है। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इस हादसे की जानकारी दी है। हादसे की वजह ट्रक की तेज स्पीड बताया जा रहा है। मृतकों में ट्रक का चालक भी शामिल हैं। साथ ही कुछ मजदूरों की भी हादसे में मौत हुई है।