इंदौर (मध्यप्रदेश)। हनीमून पर एक महिला को अपने पति के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि वह हैरान रह गई। महिला का आरोप है उसके पति को कई गंभीर बीमारियां हैं, जिसे शादी से पहले नहीं बताया गया। इतना ही नहीं हैरानी की बात तो तब सामने आई जब महिला ने बताया कि उसका पति नपुंसक भी है उसे इस बात का पता हनीमून पर चला। इसके बाद तो हडक़ंप मच गया। दरअसल यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां की रहने वाली एक नव विवाहित लडक़ी ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि उसके पति नपुंसक हैं। उसे गंभीर बीमारियां है, बीमारियां छुपा कर शादी की गई। हनीमून पर भी मुझे पता चला कि वह नपुंसक हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी के ठीक पहले जबरदस्ती मेरे परिजनों से पांच लाख वसूले गए। पीडि़ता ने पुलिस को यह भी बताया कि शादी के बाद वह मुंबई अपने ससुराल पहुंची और करीब एक सप्ताह तक वहां रही। इसके बाद हनीमून पर गए तो उसे पता चला कि पति नपुंसक है। पीडि़ता ने जब यह बात अपने ससुराल में बताई तो उसके साथ मारपीट की गई और पीडि़ता को घर से भी निकाल दिया गया। इसके बाद थक हारकर वह थाने पहुंच गई।