नई दिल्ली। स्वतंत्र भारत के पहले और सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल शांति वन में उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के समाधि स्थल शांति वन में उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, उनके निधन के 58 साल बाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करें। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने आधिकारीक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा, उनके दिमाग में दो बातें थीं।हमारे राष्ट्र की स्वतंत्रता, हमारे लोगों की समृद्धि। और पृथ्वी पर कोई भी ताकत, उस समय का सबसे बड़ा साम्राज्य भी, उन्होंने इन सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास करने से कभी खुद को नहीं रोक सके । पं. नेहरू निडरता के व्यक्ति थे।